डेवलपर प्रोजेक्ट में बदलाव करना

डेवलपर प्रोजेक्ट में बदलाव करने के लिए, Google Home Developer Console पर जाएं:

Developer Console पर जाएं

  1. प्रोजेक्ट की सूची में, उस प्रोजेक्ट के बगल में मौजूद खोलें पर क्लिक करें जिस पर आपको काम करना है.

  2. होम पेज पर, प्रोजेक्ट का नाम बदला जा सकता है. साथ ही, प्रोजेक्ट में उपयोगकर्ताओं को जोड़ा या हटाया जा सकता है.

    इंटिग्रेशन भी जोड़े और मिटाए जा सकते हैं. इन कार्रवाइयों के बारे में अलग-अलग लेखों में बताया गया है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Matter इंटिग्रेशन बनाना और Matter इंटिग्रेशन मिटाना लेख पढ़ें.

प्रोजेक्ट का नाम बदलना

  1. प्रोजेक्ट की जानकारी बटन पर क्लिक करें.
  2. प्रोजेक्ट के नाम में बदलाव करें.
  3. सेव करें बटन पर क्लिक करें.

सदस्यों को जोड़ना या हटाना

पहले से तय की गई भूमिकाओं का इस्तेमाल करके, अपनी टीम के उपयोगकर्ताओं को किसी प्रोजेक्ट का ऐक्सेस दिया या हटाया जा सकता है.

  1. Developer Console के होम पेज पर, सदस्य पर क्लिक करें. इससे, आपको Google Cloud Console पर IAM और एडमिन > IAM पेज पर ले जाया जाएगा.

    इसके अलावा, प्रोजेक्ट की जानकारी पर क्लिक करें. इसके बाद, सबसे नीचे मौजूद सदस्य सेक्शन में, GCP में सदस्यों को मैनेज करें पर क्लिक करें.

  2. Google Cloud Console डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके, ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें.

किसी प्रोजेक्ट के ऐक्सेस में बदलाव करने के तरीके के बारे में जानने के लिए, IAM की मदद से प्रोजेक्ट के लिए ऐक्सेस कंट्रोल करना लेख पढ़ें.

उपयोगकर्ताओं की सूची में शामिल होने के बाद, कोई उपयोगकर्ता प्रोजेक्ट और कोई भी इंटिग्रेशन Developer Console में देख सकता है.

संगठन की सेटिंग के हिसाब से, डेवलपर प्रोजेक्ट बनाते समय आपको अनुमति से जुड़ी गड़बड़ियां दिख सकती हैं. ऐसा होने पर, अपने Google Cloud एडमिन से संपर्क करें और अपने खाते के लिए, प्रोजेक्ट बनाने की अनुमतियों का अनुरोध करें.