StatusReport ट्रेट स्कीमा

action.devices.traits.StatusReport - यह ट्रेट, किसी खास डिवाइस या कनेक्ट किए गए डिवाइसों के ग्रुप की मौजूदा स्थिति की जानकारी देता है.

कोई खास डिवाइस, अपनी मौजूदा स्थिति के साथ-साथ किसी ग्रुप में शामिल, उससे जुड़े डिवाइसों की स्थिति की जानकारी भी दे सकता है. उदाहरण के लिए, टारगेट डिवाइस कोई सुरक्षा सिस्टम हो सकता है. वहीं, उससे जुड़े डिवाइस अलग-अलग सेंसर हो सकते हैं. StatusReport, एक साथ कई डिवाइसों की स्थिति की जानकारी देने के लिए काम करता है. हालांकि, यह हर डिवाइस के लिए अलग-अलग जानकारी देने की सुविधा की जगह नहीं लेता. `SYNC` रिस्पॉन्स में, Google Assistant से ऐक्सेस किए जा सकने वाले हर डिवाइस की जानकारी अलग से दी जानी चाहिए.

डिवाइस के एट्रिब्यूट

कोई नहीं.

डिवाइस की स्थितियां

इस ट्रेट वाली इकाइयां, ये स्थितियां QUERY ऑपरेशन के तहत दिखा सकती हैं. `QUERY` इंटेंट को मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, `इंटेंट पूरा करना` लेख पढ़ें.

स्थितियां टाइप ब्यौरा
currentStatusReport ऐरे

ज़रूरी है.

डिवाइस और उससे जुड़े डिवाइस आईडी की मौजूदा गड़बड़ी या अपवाद की स्थितियां.

[item, ...] ऑब्जेक्ट

मौजूदा स्थिति.

blocking बूलियन

अगर गड़बड़ी या मौजूदा स्थिति की वजह से, आगे के कमांड नहीं चलाए जा सकते, तो इसकी वैल्यू 'सही' होगी.

deviceTarget String

टारगेट डिवाइस का आईडी.

priority Integer

यह स्थिति की प्राथमिकता तय करता है. इसकी वैल्यू जितनी कम होगी, प्राथमिकता उतनी ही ज़्यादा होगी. सबसे ज़्यादा प्राथमिकता वाली वैल्यू 0 होती है. Google, गड़बड़ी या अपवाद की स्थिति की जानकारी, सबसे ज़्यादा प्राथमिकता से लेकर सबसे कम प्राथमिकता के क्रम में देता है. Google, प्लैटफ़ॉर्म के हिसाब से, सिर्फ़ ज़्यादा प्राथमिकता वाली गड़बड़ियों या अपवादों की जानकारी दे सकता है.

कम से कम वैल्यू: 0.

statusCode String

डिवाइस की मौजूदा स्थिति. गड़बड़ियों और अपवादों की पूरी सूची देखें.

उदाहरण

क्या मेरा सुरक्षा सिस्टम ठीक है?

{
  "currentStatusReport": [
    {
      "blocking": false,
      "deviceTarget": "alarm_1",
      "priority": 0,
      "statusCode": "lowBattery"
    },
    {
      "blocking": false,
      "deviceTarget": "front_window_1",
      "priority": 1,
      "statusCode": "deviceOpen"
    },
    {
      "blocking": false,
      "deviceTarget": "back_window_2",
      "priority": 1,
      "statusCode": "deviceOpen"
    },
    {
      "blocking": true,
      "deviceTarget": "alarm_2",
      "priority": 0,
      "statusCode": "needsSoftwareUpdate"
    }
  ]
}

डिवाइस के कमांड

कोई नहीं.

डिवाइस की गड़बड़ियां

गड़बड़ियों और अपवादों की पूरी सूची देखें .